स्वास्थ्य सम्बंधित: ग्राम पंचयत में एक स्वास्थ्य केंद्र है पर इस स्वास्थ्य केंद्र में समय से डॉक्टर नही मिलते है| वैसे तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो डॉक्टर, दो नर्स एवं सफाई कर्मचारी है पर सफाई के नाम पर खाना पूर्ति की जाती है इन स्वास्थ्य केंद्रों पर एंबुलेंस की सुभिधा नही उपलब्ध है| ग्राम पंचायत में कुछ साधारण डॉक्टर, पारंपरिक दाई आदि है जिनसे तुरंत उपचार हो जाता है|
पंचायत कार्यालय में पंचायत सचिव के द्वारा जन्म एवं मृतु प्रमाणपत्र बनाए जाते है तथा ये प्रमाणपत्र तहशील एवं स्वास्थ्य केंद्रों से भी प्राप्त किए जा सकते है|
पानी: इस ग्राम पंचायत में पानी की समुचित व्यवस्था है हॅंडपंप, पानी की टंकी एवं पशुओं के लिए नदी आदि की व्यवस्था है|
रहन- सहन सम्बंधित: ग्राम पंचायत में उच्च, मध्यमवर्गी लोगों के पास अपने पक्के मकान है जिन लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नही है उनके मकान भी पक्के बने हुए है पर उनकी स्थिति ठीक नही है एवं जिनके पास रहने के लिए घर नही है उनको ग्राम पंचायत की ओर से सामुदायिक भवन/इंदिरा आवास योजना के तहत घर बना कर दिए गये है|
ग्राम पंचायत की ओर से गॉव के सात लोगों को इंदिरा आवास के तहत घर प्राप्त हुए है
- बचनू सिंह
- बालवीर सिंह
- सुखदेव सिंह
- शेर सिंह
- बिजा देवी
- सूरवीर सिंह
- श्री धुरती
बाजार / मेला: वैसे तो ग्राम पंचायत में वर्ष भर मेले की स्थिति रहती है क्योंकी इस क्षेत्र का पर्यटन की दृष्टि से काफ़ी महत्व है इस लिए यहाँ मेले जैसा माहौल बना रहता है फिर भी वर्ष में एक या दो बार ग्राम पंचायत मेले एवं बड़ी बाजार का आयोजन करती है जिसमें समस्त वस्तुएँ उपलब्ध रहती है ताकि गाँव के लोगों को ज़रूरत की सभी वस्तुएँ एक ही स्थान पर मील सके और इसके लिए उनेह बार-बार शाहर ना जाना पड़े| यह आयोजन दीपावली, होली, के समय होता है|
ग्राम पंचायत में बाजार आदि की सुभिधा भी है यहाँ पर प्रतिदिन बाज़ार लगती है| ग्राम पंचायत में दवाई की दुकान, कपड़े की दुकान, खाद, एवं घर में उपयोग हेतु आने वाली वस्तुओं की समस्त दुकाने है तथा कुटीर उधोग भी यहाँ पर हैं | जिनसे लोगों को रोज़गार प्राप्त होता है|
ख़ान पान की सुभिधा: ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले गाँवों में बाग बगीचे आदि भी हैं जिनमें आम, अमरूद, पपीता, संतरा, अनार, केले आदि के पेड़ लगे है जिनसे यहाँ के लोगो को उचित मूल्य पर शुद्ध एवं ताजे फल प्राप्त होते है| ग्राम के लोगों के पास गाय, भैंस, बकरी, भेंड आदि हैं तथा यहाँ पर पशु पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन एवं दूध का व्यापार करते है अतः यहाँ पर दूध, माँस, मछली आदि प्रचुर मात्रा में मिलता है|
अपेक्षाएँ
गाँव के लोगों की ग्राम पंचायत और ग्राम प्रधान से उमीद है कि ग्राम पंचायत गाँवों में अच्छी सड़क, पानी की उचित व्वस्था, साधन, तकनीक से सुसजीत अस्पताल, एवं बड़े स्कूल, कॉलेज, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, एवं युवाओं के लिए रोज़गार की सुभिधा मुहहया कराएगी|